दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट रोमांचक दौर में पहुंच गया है। शनिवार टेस्ट का आखिरी दिन है। दोनों टीमों के सामने जीत का अवसर और हार का डर है। साथ ही, ड्रॉ की भी संभावना है। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रयान रिकल्टन ने कहा है कि आखिरी दिन मैच का परिणाम आएगा।
रिकल्टन ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, "मुझे लगता है कि जीत या हार होगी। कोई ड्रॉ नहीं होगा। ड्रॉ मतलब ट्रॉफी साझा करना होगा। ऐसी संभावना बन सकती है। पिच बैटिंग के लिए खराब नहीं हुई है। हालांकि, यह काफी स्लो था। और गेंद भी साफ तौर पर सॉफ्ट थी, इसलिए इनफील्ड को बीट करना काफी मुश्किल था। तो शायद तीनों परिणाम की उम्मीद की जा सकती है।"
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि नई गेंद से रन और विकेट मिलेंगे। अगर ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य हासिल करने जाती है, तो यह इसमें एक फैक्टर हो सकता है। उनके लिए पूरे दिन बैटिंग करना एक बड़ी चुनौती होगी, खासकर एक धीमे, निचले खराब होते विकेट पर।"