आईपीएल: ईशान को मिली सनराइजर्स हैदराबाद की कमान, कमिंस की गैरमौजूदगी में संभालेंगे जिम्मा (Image Source: IANS)
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के नियमित कप्तान पैट कमिंस फिलहाल पीठ की चोट से उबर रहे हैं। ऐसे में विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन शुरुआती कुछ मुकाबले में टीम की कप्तानी करेंगे। अभिषेक शर्मा टीम के उप-कप्तान होंगे। फ्रेंचाइजी ने बुधवार को यह घोषणा की है।
सनराइजर्स हैदराबाद 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत करेगी।
सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "पैट कमिंस चोट से उबरने के दौरान कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। जब तक वह ठीक नहीं हो जाते, ईशान किशन कप्तान और अभिषेक शर्मा उप-कप्तान रहेंगे।"