Advertisement
Advertisement
Advertisement

साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में तीसरे शतक के साथ रोहित ने पूरे किए 2000 टेस्ट रन

रांची, 19 अक्टूबर (| भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी तीन मैचों की सीरीज में तीसरे शतक के साथ अपने करियर में 2000 टेस्ट रन पूरे कर लिए। रोहित ने यहां झारखंड

Vishal Bhagat
By Vishal Bhagat October 19, 2019 • 14:12 PM
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में तीसरे शतक के साथ रोहित ने पूरे किए 2000 टेस्ट रन Images
साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में तीसरे शतक के साथ रोहित ने पूरे किए 2000 टेस्ट रन Images (twitter)
Advertisement

रांची, 19 अक्टूबर (| भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी तीन मैचों की सीरीज में तीसरे शतक के साथ अपने करियर में 2000 टेस्ट रन पूरे कर लिए। रोहित ने यहां झारखंड क्रिकेट संघ मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अपना शतक पूरा किया।

यह इस सीरीज में रोहित का यह तीसरा शतक है। रोहित ने विशाखापट्टनम में आयोजित पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया था।

इस सीरीज से पहले रोहित के नाम सिर्फ तीन शतक थे लेकिन उनके नाम 30 टेस्ट मैचों में छह शतक हो गए हैं। रोहित ने अब तक कुल 30 टेस्ट मैचों की 51 पारियों में 46.58 के औसत से 2003 रन बना लिए हैं। उनके नाम 10 अर्धशतक भी हैं।

Trending



Cricket Scorecard

Advertisement