Nathan Lyon Bowled Temba Bavuma Video: डरबन टेस्ट (SA vs AUS 3rd Test) के पहले दिन नाथन लियोन (Nathan Lyon) ने टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) को बोल्ड करके आउट किया। ऐसा ही नज़ारा तीसरे दिन के खेल में भी देखने को मिला। नाथन लियोन ने एक बार फिर टेम्बा बावुमा के तोते उड़ाए और एक गज़ब की गेंद डालकर बावुमा को क्लीन बोल्ड करके आउट किया।
बावुमा के काल बने लियोन: साउथ अफ्रीका की पहली पारी में नाथन लियोन ने 46वें ओवर की दूसरी गेंद पर बावुमा को एक गेंद टर्न कराके आउट किया था। कमाल की बात ये है कि साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। यहां लियोन ने मेजबान टीम की दूसरी पारी के 46वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें आउट किया।
ये वैसी ही गेंद थी जिस पर बावुमा पहले आउट हुए थे। वो ऑफ स्टंप के बाहर पिच कराई गई थी जो कि टर्न लेकर अंदर की तरफ आई। इसे बावुमा ऑन साइड में खेलने गए और आखिरी में चमका खाकर बोल्ड हो गए। वो दूसरी पारी में 115 गेंदों पर 35 रन करके आउट हुए। इससे पहले वो 3 गेंदों पर 0 रन करके आउट हुए थे। FanCode ने बावुमा के विकेट का वीडियो साझा किया है। इसे आप नीचे देख सकते हो।