IND vs ZIM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड का आठवां मुकाबला गुरुवार, 26 फरवरी को भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के खेमे से जुड़ी एक बुरी खबर आई है। दरअसल, टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ रिंकू सिंह (Rinku Singh) अपने पिचा खानचंद सिंह की तबीयत बिगड़ने के कारण अचानक कैंप छोड़कर वापस घर लौट गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारत-जिम्बाब्वे मुकाबले के लिए रिंकू का समय पर टीम से जुड़ना फिलहाल मुश्किल दिख रहा है। यही वज़ह है आज हम आपको अपने इस खास आर्टिकल के जरिए बताने वाले हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि इस बड़े मैच के लिए रिंकू की जगह ले सकते हैं।
अक्षर पटेल (Axar Patel): इस लिस्ट में हमने पहले नंबर पर भारतीय टी20 टीम के वाइस कैप्टन अक्षर पटेल को जगह दी है जो कि अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही गेम पलटने का दम रखते हैं। 32 साल के अक्षर 90 टी20 इंटरनेशनल की 56 पारियों में 700 रन बना चुके हैं और उनके नाम 92 विकेट भी दर्ज हैं।