Arshdeep Singh Record: भारत-न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला (NZ vs IND 3rd T20) मंगलवार, 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) एक बेहद ही खास वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि अर्शदीप सिंह बेहद ही शानदार लय में गेंदबाज़ी कर रहे हैं और 2026 में अब तक 29 T20I की 26 पारियों में 38 विकेट ले चुके हैं। यहां से अब अर्शदीप के पास एक Full Member टीम के खिलाड़ी के तौर पर एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है।
वो वेलिंगटन टी20 में महज़ 2 विकेट लेकर ये रिकॉर्ड बना सकते हैं। फिलहाल ये (रिकॉर्ड) आयरलैंड के तेज गेंदबाज़ जोशुआ लिटिल के नाम दर्ज है। उन्होंने चार साल पहले, 2022 में आयरिश टीम के लिए 26 T20I में 39 विकेट लिए थे।