Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली पूरी तरह से फिट, जानें किस दिन होंगे अस्पताल से डिस्चार्ज

बीसीसीआई अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली गुरुवार को वुडलैंड्स अस्पताल से छूटेंगे। अस्पताल ने अपने ताजा बुलेटिन में इस बात की जानकारी दी। गांगुली को बीते शनिवार को मामूली दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें...

IANS News
By IANS News January 06, 2021 • 14:24 PM
Image of Cricket BCCI President Sourav Ganguly
Image of Cricket BCCI President Sourav Ganguly (Saurav Ganguly (Image Source: Google))
Advertisement

बीसीसीआई अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली गुरुवार को वुडलैंड्स अस्पताल से छूटेंगे। अस्पताल ने अपने ताजा बुलेटिन में इस बात की जानकारी दी। गांगुली को बीते शनिवार को मामूली दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल ने बुधवार सुबह बताया, "गांगुली कल अस्पताल से छूटेंगे क्योंकि वह एक और दिन यहां रहना चाहते हैं।"

Trending


बयान में कहा गया है, "ड़ॉक्टर उन पर निगरानी रखे हुए हैं और समय-समय पर उपयुक्त कदम उठा रहे हैं।"

गांगुली की देखभाल के लिए नौ सदस्यीय टीम बनाई गई है।

इससे पहले, डॉक्टर देवी शेट्टी ने कहा था कि बीसीसीआई अध्यक्ष की हालत स्थिर हैं और वह अब अस्पताल से छूट सकते हैं।

शेट्टी ने मंगलवार को कहा था, "सौरव गांगुली फिट हैं और वह सामान्य तरीके से रहेंगे। वह कल अस्पताल से छूट सकते हैं।"


Cricket Scorecard

Advertisement