आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने अपना पांचवां आईपीएल खिताब भी जीत लिया। अब एमएस धोनी की सीएसके ने सबसे ज्यादा बार आईपीएल जीतने के मामले में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है। इन दोनों टीमों ने सबसे ज्यादा 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है।
चेन्नई की टीम इस ऐतिहासिक जीत के बाद अलग-अलग अंदाज़ में जश्न मना रही है। इसी कड़ी में सीएसके के कप्तान एमएस धोनी की एक तस्वीर कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है जिसमें उन्हें हाथ में 'भगवद गीता' पकड़े देखा जा सकता है। भगवद गीता पकड़े हुए धोनी के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान भी देखी जा सकती है। धोनी की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।
वहीं, आईपीएल 2023 समाप्त होने के बाद धोनी अपने बाएं घुटने का ईलाज भी करवाने वाले हैं। हाल ही में संपंन्न हुए आईपीएल सीजन में धोनी चोट से जूझ रहे थे। इस दौरान ना सिर्फ विकेटकीपिंग के दौरान बल्कि बल्लेबाजी के दौरान भी माही को सिंगल- डबल भागने में दिक्कत हुई थी। इस बारे में चेन्नई के सीईओ कासी विश्वनाथन द्वारा हाल ही में ये खुलासा किया गया कि धोनी अपने घुटने के लिए चिकित्सकीय सलाह लेंगे और अगर सर्जरी की जरूरत है, तो ये कप्तान का निर्णय होगा कि क्या वो इसके साथ आगे बढ़ना चाहते हैं या नहीं।
CSK Are Quite A Spiritual Team #MsDhoni #BhagavadGita #CSK #IPL2023 pic.twitter.com/8QIWXfHCXT
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) June 1, 2023