Advertisement
Advertisement
Advertisement

डेजर्ट वाइपर्स ने दुबई कैपिटल्स को 12 रनों से हराया

डेजर्ट वाइपर्स ने दुबई कैपिटल्स को डीपी वल्र्ड आईएल टी20 के 20वें मैच में शनिवार रात को 12 रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

IANS News
By IANS News January 29, 2023 • 13:12 PM
Desert Vipers pull off an exciting 12-run win over Dubai Capitals to regain top slot.(photo:@TheDese
Desert Vipers pull off an exciting 12-run win over Dubai Capitals to regain top slot.(photo:@TheDese (Image Source: IANS)
Advertisement

डेजर्ट वाइपर्स ने दुबई कैपिटल्स को डीपी वल्र्ड आईएल टी20 के 20वें मैच में शनिवार रात को 12 रन से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।

डेजर्ट वाइपर्स ने कप्तान कॉलिन मुनरो की 32 गेंदों पर 40 रन की शानदार पारी से नौ विकेट पर 149 रन का सामान्य स्कोर बनाया लेकिन दुबई कैपिटल्स को पांच विकेट पर 137 रन पर रोक दिया। रोहन मुस्तफा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 27 रन पर दो विकेट लिए।

Trending


दुबई कैपिटल्स की तरफ से अपना पहला मैच खेलते हुए एडम जम्पा ने 16 रन पर तीन विकेट लिए जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दुबई कैपिटल्स के कप्तान रोवमैन पॉवेल (नाबाद 34) और युसूफ पठान (नाबाद 35) ने 6.3 ओवर में 52 रन की साझेदारी की लेकिन कसी गेंदबाजी के सामने उनका यह प्रयास बेकार गया।

इस हार के बाद दुबई कैपिटल्स दो जीत, चार हार और पांच अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।

दुबई कैपिटल्स के कप्तान रोवमैन पॉवेल (नाबाद 34) और युसूफ पठान (नाबाद 35) ने 6.3 ओवर में 52 रन की साझेदारी की लेकिन कसी गेंदबाजी के सामने उनका यह प्रयास बेकार गया।

Also Read: क्रिकेट के अनसुने किस्से

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement