कोलंबो में यूएसए के खिलाफ खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम मैच में बेशक पाकिस्तान को आसान जीत मिल गई लेकिन इस मैच के बाद उनके स्पिनर उस्मान तारिक एक बार फिर से अपने बॉलिंग एक्शन के चलते सुर्खियों में आ गए। तारिक के बॉलिंग एक्शन को लेकर कई पूर्व क्रिकेटर्स ने भी अलग-अलग राय दी और इसी कड़ी में पूर्व भारतीय विकेटकीपर श्रीवत्स गोस्वामी और अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन भी आपस में भिड़ गए।
इन दोनों पूर्व क्रिकेटर्स के बीच सोशल मीडिया पर तारिक के बॉलिंग एक्शन को लेकर काफी बहस देखने को मिली। ये बहस तारिक के डिलीवरी स्ट्राइड में विवादित “पॉज़”को लेकर रही। ये चर्चा तब शुरू हुई जब अश्विन ने तारिक के एक्शन की आलोचनाओं पर अपनी राय दी, जिसमें उन्होंने सुझाव दिया कि लीगैलिटी से जुड़े सवालों पर लगातार ध्यान दिया जाना चाहिए और खेल में स्विच-हिट जैसे दूसरे इनोवेशन पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। हालांकि, गोस्वामी ने अपना जवाब पूरी तरह से डिलीवरी से पहले पॉज़ पर फोकस किया।
Agree football doesn’t allow it!
— Ashwin (@ashwinravi99) February 11, 2026
While the batter can be allowed to switch hit or reverse without informing the umpire or bowler, after him/her commits to start batting on one side, why are the restrictions only limited to the bowler?
In fact the bowler isn’t allowed to change… https://t.co/AOV4OKhwcL
गोस्वामी ने अपन आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिख, "बहस को “बॉलर बनाम बैटर” के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इस बारे में होना चाहिए कि क्या पॉज़ खुद खेल की रिदम को तोड़ता है। रिवर्स स्वीप पहली बार 1964 में खेला गया था और इस पर अभी भी बहस हो सकती है? ठीक है। हम यहां ‘पॉज़’ की बात कर रहे हैं। ‘पॉज़’।”
Reverse sweep was first played in 1964 and it’s still debatable ? Ok.
— Shreevats goswami (@shreevats1) February 11, 2026
We are talking about the “ pause “ here. “ PAUSE “. A batter doesn’t take stance, look away, pause & then reset before the ball is delivered. He/she is absolutely ready for whatever the bowler has to offer.… https://t.co/3uH8kGN8mc