T20 World Cup: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में '500' विकेट के आंकड़े को छूने का गोल्डन चांस होगा।
बुमराह ने साल 2016 से अब तक 234 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 20.6 की औसत के साथ 499 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उन्होंने जुलाई 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ 19 रन देकर 6 विकेट निकाले थे।
जसप्रीत बुमराह ने अपने टेस्ट करियर में 52 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 99 पारियों में 234 विकेट हासिल किए। वहीं, 89 वनडे मुकाबलों में इस दाएं हाथ के गेंदबाज ने 149 विकेट निकाले हैं। 93 टी20 मुकाबलों में बुमराह 116 विकेट प्राप्त कर चुके हैं। अब तक 7 भारतीय गेंदबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (वनडे, टी20 और टेस्ट) में 500 विकेट के आंकड़े को छू चुके हैं।