Advertisement
Advertisement
Advertisement

ICC Women’s World Cup 2022: साउथ अफ्रीका ने लगाया जीत का चौका, रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हराया

ICC Women’s World Cup 2022: मरिजान कैप (Marizanne Kapp) की शाानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन की वजह से साउथ अफ्रीका ने गुरुवार को सेडॉन पार्क में अपने आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप मुकाबले में न्यूजीलैंड पर दो विकेट से जीत...

IANS News
By IANS News March 17, 2022 • 18:42 PM
ICC Women’s World Cup 2022: साउथ अफ्रीका ने लगाया जीत का चौका, रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 2 विकेट
ICC Women’s World Cup 2022: साउथ अफ्रीका ने लगाया जीत का चौका, रोमांचक मैच में न्यूजीलैंड को 2 विकेट (Image Source: Twitter)
Advertisement

ICC Women’s World Cup 2022: मरिजान कैप (Marizanne Kapp) की शाानदार ऑलराउंडर प्रदर्शन की वजह से साउथ अफ्रीका ने गुरुवार को सेडॉन पार्क में अपने आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप मुकाबले में न्यूजीलैंड पर दो विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप के मैचों में चार जीत हासिल की, जबकि न्यूजीलैंड को पांच मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। यह महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड पर साउथ अफ्रीका की पहली जीत भी थी और अब आठ अंकों के मामले में ऑस्ट्रेलिया के बराबर है, लेकिन नेट रन रेट के कारण दूसरे स्थान पर है। यह तीसरी बार भी था, जब साउथ अफ्रीका ने मौजूदा टूर्नामेंट में अंतिम ओवरों में कड़े मुकाबले में जीत हासिल की।

सलामी बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ट (67) और कप्तान सुने लुस (51) के अर्धशतकों की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 47.5 ओवरों में मेजबान टीम को 228 लक्ष्य का पीछा किया, ऐसा लग रहा था कि वे लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाएंगे, लेकिन फिर तीसरे विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की।

Trending


इसी जोड़ी ने मैच जीतने का आधार रखा। कैप, जिन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन में इंग्लैंड के खिलाफ एक और तनावपूर्ण पीछा किया था, उनको फिर से साउथ अफ्रीका को जिताने का काम सौंपा गया।

उन्होंने 35 गेंदों में नाबाद 34 रनों की पारी खेली, जिसमें 47वें ओवर में बैक-टू-बैक सहित चार चौके शामिल थे और उन्होंने साझेदारों को खोने के बावजूद अधिक रन बनाने के लिए अपने आपको शांत रखा। फ्रेंकी मैके को चौका लगाने और मिड-विकेट के माध्यम से सिंगल लेने के बाद, अयाबोंगा खाका ने तीन गेंद शेष रहते ही मैच में शानदार जीत हासिल की।

इससे पहले, कैप (2/44), खाका (3/31) और शबनीम इस्माइल (3/27) की शानदार गेंदबाजी के कारण न्यूजीलैंड 228 रनों पर ही सिमट गई थी। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा सोफी डिवाइन ने 93 रन बनाए। वह अपने शतक से चूक गईं। इसके बाद अमेलिया केर ने 42 रनों की पारी खेली, जिससे न्यूजीलैंड की महिला टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी।

संक्षिप्त स्कोर : न्यूजीलैंड 47.5 ओवर में 228 (सोफी डिवाइन 93, अमेलिया केर 42, शबनीम इस्माइल 3/27, अयाबोंगा खाका 3/31) साउथ अफ्रीका 49.3 ओवर में 229/8 (लौरा वोल्वार्ट 67, सुने लूस 51 अमेलिया केर 3/50, फ्रेंकी मैके 2/49)।
 


Cricket Scorecard

Advertisement