Hussain Talat Injury: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान पाकिस्तान के ऑलराउंडर हुसैन तलत बाउंड्री बचाने की कोशिश में गंभीर रूप से चोटिल हो गए। गेंद रोकते समय वह एडवरटाइजिंग बोर्ड से टकरा गए, जिसके बाद उनके कंधे में चोट लग गई।
पाकिस्तान के ऑलराउंडर हुसैन तलत बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार (13 मार्च) को खेले ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में गए दूसरे वनडे के दौरान चोटिल हो गए। बाउंड्री बचाने की कोशिश में उनके बाएं कंधे में चोट लग गई, जिसके बाद ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
यह हादसा बांग्लादेश की पारी के छठे ओवर में हुआ। लिटन दास ने मुहम्मद वसीम की गेंद को कवर-पॉइंट की दिशा में जोरदार शॉट खेला। गेंद तेजी से बाउंड्री की ओर जा रही थी और उसे रोकने के लिए तलत तेजी से दौड़े। लेकिन जैसे ही उन्होंने गेंद को रोकने की कोशिश की, उनका पैर बाउंड्री के पास लगे फोम पैडिंग पर पड़ गया और वह एडवरटाइजिंग बोर्ड से टकरा गए। इस दौरान वह सीधे अपने बाएं कंधे के बल जमीन पर गिरे और दर्द से कराहते नजर आए। घटना के तुरंत बाद उनके साथी खिलाड़ी और टीम स्टाफ मैदान पर पहुंचे। इसके बाद स्ट्रेचर मंगाया गया और तलत को एम्बुलेंस के जरिए पास के अस्पताल ले जाया गया।