इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से होगी। आईपीएल में आमतौर पर बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिलता है। इस लीग में जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। आइए आपको उन 5 बल्लेबाजों के नाम बताते हैं, जिन्होंने इस लीग में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बटोरे हैं।
फिल साल्ट : इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज फिल साल्ट ने भले ही आईपीएल में अब तक सिर्फ 34 मुकाबले खेले हों, लेकिन साल्ट इस लीग में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। साल्ट ने आईपीएल में 175 के स्ट्राइक रेट से अब तक कुल 1,056 रन बनाए हैं। वह आईपीएल में 10 अर्धशतक लगा चुके हैं।
आंद्रे रसेल : आईपीएल में अपने चौके-छक्कों से फैंस का जमकर मनोरंजन करने वाले आंद्रे रसेल इस लीग में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। रसेल ने आईपीएल में 174 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 2,651 रन बनाए हैं।