जिम्बाब्वे में दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार भारतीय क्रिकेटर नहीं ()
नई दिल्ली, 19 जून (CRICKETNMORE): आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को पुष्टि की कि जिम्बाब्वे में एक भारतीय नागरिक को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है लेकिन वह क्रिकेट खिलाड़ी नहीं है। विदेश मंत्रालय में स्थित सूत्रों ने उन मीडिय खबरों का खंडन किया है , जिनमें कहा गया है कि हरारे में एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
सूत्र ने कहा, "हमने हरारे स्थित अपने राजदूत से बात की है। मीडिया की रिपोर्ट गलत है। दुष्कर्म का आरोपी कोई क्रिकेट खिलाड़ी नहीं है।"
एक सूत्र ने हालांकि यह कहा कि प्रायोजकों में सए एक से सम्बद्ध एक भारतीय को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।