Ishan Kishan Record: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला (IND vs AFG 2nd T20) मंगलवार, 14 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन (Ishan Kishan) अपनी बैटिंग से रनों की बरसात करके एक खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
2026 का नंबर-1 T20I बल्लेबाज़: ईशान किशन एक बेहद ही आक्रमक बल्लेबाज़ हैं जो कि मौजूदा समय में बेहद ही शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। खास बात ये है कि अब ईशान के पास साल 2026 का नंबर-1 टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाज़ बनने का सुनहरा मौका है। वो अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 42 रनों की पारी खेलकर ये पॉजिशन हासिल कर सकते हैं।
ध्यान दें कि ईशान ने साल 2026 में अब तक 24 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 24 पारियों में 35.58 की औसत और 173.57 की स्ट्राइक रेट से 854 रन बनाए हैं। वो मौजूदा समय में साल 2026 में टी20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर ऑस्ट्रिया के करणवीर सिंह हैं, जिन्होंने 2026 में अब तक 24 टी20 मैचों में 895 रन जोड़े।