Advertisement
Advertisement
Advertisement

IPL 2020: मुंबई-दिल्ली के मैच के बाद इन खिलाड़ियों के पास पहुंची ऑरेंज और पर्पल कैप

दिल्ली कैपिटल्स रविवार को मुंबई इंडियंस को तो मात दे नहीं दे सकी लेकिन उसके तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने पर्पल कैप अपने पास ही रखी है। मुंबई के खिलाफ खेल गए मैच में रबाडा ने 26 रन देकर दो

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma October 12, 2020 • 14:29 PM
IPL 2020 Trophy
IPL 2020 Trophy (Image Credit: IANS)
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स रविवार को मुंबई इंडियंस को तो मात दे नहीं दे सकी लेकिन उसके तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने पर्पल कैप अपने पास ही रखी है। मुंबई के खिलाफ खेल गए मैच में रबाडा ने 26 रन देकर दो विकेट लिए। इसी के साथ उनके विकेटों की संख्या 17 हो गई है। उनके प्रयास हालांकि शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम को जीत नहीं दिला सके और मुंबई ने पांच विकेट से जीत हासिल की।

उनके बाद मुंबई के जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बाउल्ट हैं। दोनों के नाम 11-11 विकेट हैं।

Trending


वहीं बल्लेबाजी की जहां तक बात है किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल पहले नंबर पर ही हैं। सात मैचों में राहुल के बल्ले से 387 रन निकले हैं। पंजाब की टीम में राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने वाले मयंक अग्रवाल दूसरे नंबर पर हैं। मयंक ने सात मैचों में 337 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर फाफ डु प्लेसिस हैं जिनके नाम 307 रन हैं।

लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप दी जाती है वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप मिलती है।

KL Rahul and Kagiso Rabada Holds The Orange And Purple Caps Respectively!

Posted by Cricketnmore on Sunday, 11 October 2020

अंकतालिका में मुंबई इंडियंस 10 अंकों के साथ पहले नंबर पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के भी 10 अंक हैं लेकिन मुंबई नेट रन रेट में उनसे आगे है। 
 


Cricket Scorecard

Advertisement