IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेले गए मुकाबले को दिल्ली की टीम ने 6 विकेट से जीतने में कामयाबी पाई है। इस मैच के दौरान एक बड़ा विवाद होते-होते बचा था। हुआ यूं कि मैच के दौरान मुंबई के हरफनमौला खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने शिखर धवन को 'मांकड़िंग' की चेतावनी दी थी।
यह घटना पारी के 10वें ओवर के दौरान हुई जब कीरोन पोलार्ड 10वां ओवर फेंक रहे थे। ओवर की दूसरी गेंद पर पोलार्ड गेंदबाजी करते-करते रुक गए और शिखर धवन को चेतावनी दे डाली। शिखर धवन रन लेने की चक्कर में गेंद डालने से पहले ही क्रीज से बाहर निकल जा रहे थे इसी बात से पोलार्ड खफा दिखे।
हालांकि पोलार्ड ने धवन को आउट नहीं किया लेकिन फिर भी उन्होंने इशारों-इशारों में मांकडिंग के जरिए आउट करने की वॉर्निंग जरूर दे दी थी। इस मैच के दौरान पोलार्ड ने दो बार ऐसा किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
#MIvsDC pic.twitter.com/7k1MVPBEFU
— MumbaiCha Fan (@mumbaichafan) April 20, 2021