World Cup Semi: ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को तीसरे वनडे मुकाबले में 185 रनों से रौंदा। रविवार को बेलेरीव क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से मिले 410 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम 224 रन बनाकर सिमट गई। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।
ऑस्ट्रेलिया ने स्टार खिलाड़ी एलिसा हीली को धमाकेदार जीत के साथ वनडे क्रिकेट से विदाई दी। ऑस्ट्रेलिया से मिले 410 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। स्मृति मंधाना बिना खाता खोले पवेलियन लौटीं।
वहीं, प्रतीका रावल 21 गेंदों में 27 रन बनाकर एनाबेल सदरलैंड का शिकार बनीं। पहले दो वनडे मैचों में अर्धशतक लगाने वालीं कप्तान हरमनप्रीत कौर इस मुकाबले में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 25 रन बनाकर आउट हुईं। हरलीन देओल 14 रन बनाकर रनआउट हुईं। 29 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 42 रन बनाने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स को एश्ले गार्डनर ने पवेलियन भेजा। दीप्ति शर्मा 29 रन ही बना सकीं, जबकि ऋचा घोष 18 रन बनाकर अलाना किंग की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुईं। स्नेह राणा ने 74 गेंदों का सामना करते हुए 44 रन बनाए।