Brian Bennett Record: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (Zimbabwe Cricket Team) के सलामी बल्लेबाज़ ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) टूर्नामेंट में बेहद ही कमाल की बल्लेबाज़ी की और 146 की औसत से रन बनाकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) का एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस टूर्नामेंट में 22 साल के ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए 6 मैचों में 3 अर्धशतक ठोककर 146 की औसत से 292 रन ठोके। उन्होंने ग्रुप स्टेज में ओमान के खिलाफ नाबाद 48 रन, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 64 रन, श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 63 रन और वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 रन जोड़े। इसके बाद उन्होंने सुपर-8 राउंड में भारत के सामने नाबाद 97 रन बनाए और फिर साउथ अफ्रीका के सामने 13 गेंदों पर 15 रनों की पारी खेली।
इसी के साथ अब ब्रायन बेनेट टी20 वर्ल्ड कप इतिहास के एक एडिशन में सर्वाधिक औसत के साथ रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़कर ये कारनामा किया, जिन्होंने साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में 05 मैचों 136.50 की औसत से 273 रन जोड़े थे।