Advertisement

रोहित शर्मा अपने जन्म दिन को लेकर बोले, दिन मिलाजुला रहा

मुंबई, 1 मई| रोहित शर्मा बीते गुरुवार को 33 साल के हो गए और इस दिन लोगों ने रोहित को जमकर जन्म दिन की बधाइयां दीं, लेकिन रोहित के जन्म दिन के दिन ही भारत ने ऋषि कपूर जैसा अभिनेता

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma May 01, 2020 • 21:15 PM
Rohit Sharma
Rohit Sharma (IANS)
Advertisement

मुंबई, 1 मई| रोहित शर्मा बीते गुरुवार को 33 साल के हो गए और इस दिन लोगों ने रोहित को जमकर जन्म दिन की बधाइयां दीं, लेकिन रोहित के जन्म दिन के दिन ही भारत ने ऋषि कपूर जैसा अभिनेता खो दिया। ऋषि कपूर के निधन से एक दिन पहले एक और बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का भी निधन हो गया था। इसी के साथ गुरुवार को ही देर शाम भारतीय फुटबाल के महान खिलाड़ी सुबिमल चुन्नी गोस्वामी का भी निधन हो गया। चुन्नी बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी भी खेले थे।

रोहित ने शुक्रवार को ट्वीटर पर बधाइयों का जवाब देते हुए लिखा, "आप सभी का शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मेरा दिन मिलाजुला रहा क्योंकि हमने सिनेमा जगत के दो सितारों को खो दिया। मैं सिर्फ यही दुआ कर सकता हूं कि जिंदगी सामान्य हो और हम अपने प्यारे लोगों के साथ समय बिताएं।"

Trending


रोहित ने इस बंद के समय में अपने मुंबई के घर में पत्नी रितिका और बेटी समायरा के साथ जन्मदिन मनाया।
 


Cricket Scorecard

Advertisement