Kl Rahul Gifted Smart Phone To Female Staff Video: भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल (Kl Rahul) शानदार व्यक्तित्व के इंसान हैं। उन्होंने वेलिंगटन वनडे (NZ vs IND 2nd ODI) के खत्म होने के बाद भी अपने व्यक्तित्व से दिल जीता। केएल ने वेलिंगटन में एक महिला कर्मचारी को खास तोहफा दिया। इस दिल छूने वाले पल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
BCCI ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है। ये 32 सेकंड का वीडियो है जिसमें देखा जा सकता है कि केएल राहुल वेलिंगटन में एक महिला कर्मचारी को स्मार्ट फोन गिफ्ट करते हैं। ये स्मार्ट फोन बेहद खास था, क्योंकि वो केएल राहुल को इनाम के तौर पर मिला था। वो वेलिंगटन ODI के Game Changer of the match थे।
याद दिला दें कि केएल राहुल ने भारत-न्यूजीलैंड दूसरे वनडे में नंबर-6 पर बल्लेबाज़ी करके टीम इंडिया के लिए 38 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाए थे। वो मुश्किल समय में बल्लेबाज़ी करने आए थे। केएल राहुल ने जिस तरीके से संभलकर बल्लेबाज़ी की उसी के दम पर भारत गेम में बना रहा और आखिर में DRS विधि से 4 रन से जीता।