रणजी ट्रॉफी : झारखंड से 6 विकेट से हारा महाराष्ट्र ()
दिल्ली, 9 अक्टूबर| झारखंड ने रविवार को दिल्ली के कर्नेल सिंह स्टेडियम में रविवार को खेले गए चौथे दिन के मुकाबले में महाराष्ट्र को छह विकेट से हराते हुए रणजी ट्रॉफी का पहला दौर का मैच जीत लिया। महाराष्ट्र के 93 रनों का लक्ष्य हासिल कर झारखंड के पास अब छह अंक आ गए हैं।