IND-W vs BAN-W, Women's Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश के सामने 150 रन का लक्ष्य रखा है। भारतीय की इस पारी में युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने शानदार अर्धशतक जमाया।
महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार (10 सितंबर) को भारत और बांग्लादेश के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 149 का स्कोर खड़ा किया।
भारत के लिए सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने शानदार पचासा जड़ते हुए 40 गेंदों में 64 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। प्रतिका रावल ने 24 गेंदों में 20 रन बनाए और दूसरे विकेट के लिए शेफाली के साथ 50 रन जोड़े। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 28 गेंदों में 24 और ऋचा घोष ने 16 गेंदों में 21 रन जोड़े।