Advertisement
Advertisement
Advertisement

आईपीएल 2017: तिवारी, रायडू के अर्धशतक के कारण मुंबई इंडियंस ने केकेआर को दिया 174 रनों का लक्ष्य

कोलकाता, 13 मई | अंबाती रायडू (63) और सौरभ तिवारी (52) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों के दम पर मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 54वें मैच में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 174

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma May 13, 2017 • 22:42 PM
आईपीएल 2017: तिवारी, रायडू के अर्धशतक के कारण मुंबई इंडियंस ने केकेआर को दिया 174
आईपीएल 2017: तिवारी, रायडू के अर्धशतक के कारण मुंबई इंडियंस ने केकेआर को दिया 174 ()
Advertisement

कोलकाता, 13 मई | अंबाती रायडू (63) और सौरभ तिवारी (52) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों के दम पर मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के 54वें मैच में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 174 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा है। बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 173 रन बनाए।

मुंबई की शुरुआत खराब रही और उसने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर लेंडल सिमंस (0) का विकेट खो दिया। वह 12 के कुल स्कोर पर ट्रेंट बाउल्ट का शिकार हुए। इसके बाद तिवारी ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की। 69 के कुल स्कोर पर अंकित राजपूत ने रोहित को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रोहित ने 21 गेंदें खेलीं और चार चौके तथा एक छक्का लगाया। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

तिवारी को इसके बाद रायडु का साथ मिला। दोनों ने अपने अंदाज में बल्लेबाजी की और तेजी से रन बटोरे। इस बीच रन लेने की गलतफहमी में तिवारी रन आउट हो गए। आउट होने से पहले उन्होंने रायडु के साथ 61 रनों की साझेदारी की। तिवारी ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 43 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके लगाए।

रायडु की पारी का अंत 19वें ओवर की पांचवीं गेदं पर कुलदीप यादव ने किया। कुलदीप की गेंद को आगे बढ़कर मारने के प्रयास में वह गुगली को पढ़ नहीं पाए और रॉबिन उथप्पा ने उन्हें स्टम्प किया। उन्होंने 37 गेंदें खेलते हुए तीन छक्के और छह चौके लगाए।

आखिरी ओवर में केरन पोलार्ड (13) से तेजी से रन करने की उम्मीद थी लेकिन बाउल्ट ने उन्हें पहली तीन गेंद पर बांधे रखा और चौथी गेंद पर युसूफ पठान के हाथों कैच कराया। बाउल्ट ने आखिरी ओवर में सिर्फ पांच रन दिए। मुंबई की तरफ से बाउल्ट ने दो विकेट लिए। कुलदीप और अंकित को एक-एक सफलता मिली। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

Trending



Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS