ENG vs SL: Harry Brook ने 49 गेंदों में 114 रन बनाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले कप्तान बने (England T20I Captain Harry Brook)
England vs Sri Lanka 1st T20I Records: इंग्लैंड के कप्तान औऱ विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने मंगलवार (15 सितंबर) को श्रीलंका के खिलाफ साउथेम्पटन में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। ब्रूक ने 232.65 की स्ट्राईक रेट से 49 गेंदों में नाबाद 114 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के जड़े।
इस दौरान ब्रूक ने सिर्फ 42 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
कप्तानी में कमाल पारी