Liam livingstone Six: यूरोपियन प्रीमियर लीग 2026 (European T20 Premier League 2026) का 28वां मुकाबला डबलिन के द विलेज स्टेडियम में खेला गया था जहां Glasgow Cosmic के स्टार ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) ने मैदान पर अपनी बैटिंग से तूफान उठा दिया और 27 गेंदों पर 2 चौके तीन छक्के लगाकर 44 रनों की पारी खेली। इसी बीच उन्होंने विपक्षी टीम Amsterdam Flames के स्पिन गेंदबाज़ टिम प्रिंगल (Tim Pringle) को आईना दिखाया और उन्हें एक के बाद एक दो मॉन्स्टर छक्के मारे।
स्टेडियम के बाहर गिरी गेंद: ये घटना ग्लासगो कॉस्मिक की पारी के 13वें ओवर में घटी। एम्स्टर्डम फ्लेम्स के लिए टिम प्रिंगल गेंदबाज़ी करने आए थे, जो कि उनके कोटे का तीसरा ओवर था। इसी की आखिरी दो गेंदों पर लियाम लिविंगस्टोन ने उन्हें दो बेहद ही लंबे गगनचुंबी छक्के मारे। लिविंगस्टोन ने पहले पांचवीं गेंद पर लॉन्ग-ऑन की तरफ बेहद ही ताकत से हवाई शॉट खेला और गेंद को स्टेडियम के बाहर पहुंचा दिया। प्रिंगल ये शॉट खेलकर पूरी तरह हैरान थे।
इसके बाद लियाम लिविंगस्टोन ने विपक्षी गेंदबाज़ को अपनी असल ताकत दिखाई और उनकी छठी गेंद पर घुटने पर बैठकर डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का मारकर गेंद को ग्राउंड से बाहर पहुंचा दिया। तो ऐसे लिविंगस्टोन ने टिम प्रिंगल की दो गेंदों पर दो लगातार मॉन्स्टर छक्के मारकर दो गेंद खो दी। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।