Mahendra Dhoni awarded Padma Bhushan ()
26 जनवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को गुरुवार को देश के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से नवाजा गया। धोनी ये प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारत के 11वें क्रिकेटर हैं।
विभिन्नठ क्षेत्रों में बेहतर काम करने ओर सेवा देने वालों को पद्म पुरस्का र से सम्मािनित किया जाता है, जिसकी शुरुआत साल 1954 में हुई थी। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS
2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले धोनी को भारत क्रिकेट इतिहास का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 में वर्ल्ड टी20, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया पहली बार टेस्ट रैकिंग में नंबर 1 बनी थी।