एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) का दूसरा सेमीफाइनल भारत और श्रीलंका (IND vs SL Semi-Final) के बीच गुरुवार, 01 अक्टूबर को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाएगा। तो आइए आज हम आपको अपने खास आर्टिकल के जरिए बताते हैं श्रीलंका के उन तीन खिलाड़ियों ने नाम जो कि सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।
पथुम निसांका (Pathum Nissanka): श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसांका हमारी लिस्ट में पहले नंबर पर मौजूद हैं। वो अपने देश के लिए सर्वाधिक टी20 रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 97 T20I में 2 सेंचुरी और 19 हाफ सेंचुरी लगाकर 2784 रन बनाए हैं।
याद दिला दें कि भारत-श्रीलंका के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2026 के वर्ल्ड कप में खेला गया था। ये मुकाबला दुबई के मैदान पर हुआ था जिसमें पथुम निसांका ने 58 गेंदों पर 7 चौके 6 छक्के लगाकर शतकीय पारी खेली थी। ऐसे में ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि पथुम निसांका टीम इंडिया के लिए एक खतरा हैं।