Naman Dhir Catch Video: भारतीय ऑलराउंडर नमन धीर (Naman Dhir) एक बेहद फुर्तीले फील्डर हैं और उन्होंने बुधवार, 30 सितंबर को गुवाहाटी वनडे (IND vs WI 2nd ODI) में ये साबित किया। उन्होंने कवर पॉइंट की तरफ कीसी कार्टी (Keacy Carty) का बेहद शानदार कैच लपका जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
नमन धीर का ये कैच वेस्टइंडीज की पारी के 5वें ओवर में देखने को मिला। टीम इंडिया के ये ओवर तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा करने आए थे जिन्होंने अपनी आखिरी गेंद गुड लेंथ पर फेंकी और कैरेबियाई बल्लेबाज़ कीसी कार्टी को फंसा लिया। उनकी गेंद पिच से टकराने के बाद थोड़ा धीमा बल्लेबाज़ तक पहुंची जिस पर ड्राइव शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने गलती की।
कीसी कार्टी, बॉल को अपने बैट से मिडिल नहीं कर पाए थे जिसके बाद वो हवा में उड़ते हुई कवर पॉइंट की तरफ गई। इसी मौके पर नमन ने अपने बाईं ओर दौड़ लगाई और फिर सामने की तरफ फुल लेंथ डाइव करके दोनों हाथों से गेंद को लपका। उन्होंने चीते की तरफ झपट्टा मारकर ये कारनामा किया और जमीन के थोड़ा ही ऊपर कैच पूरा किया।