मई 30, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): महेन्द्र सिंह धोनी टीम इंडिया का वो चमकता नाम है जिनके आगे सारे रिकॉर्ड्स बौने लगने लगते हैं। महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को कई अहम मैचों में जीत दिलाई है। माही की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप, 50 ओवर का वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है।
महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई बड़े कीर्तिमान दर्ज किए हैं। उन्होंने टीम इंडिया को नंबर वन टेस्ट टीम भी बनाया। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप
वहीं इतने बड़े कद के क्रिकेटर होने के बावजूद माही ने चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे वॉर्म-अप मैच में ऐसा काम किया है जिसकी कल्पना करना बेहद मुश्किल है। उन्होंने बागंलादेश के खिलाफ 12वें खिलाड़ी की भूमिका निभाई। ड्रिंक्स ब्रेक पर उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों को पानी और एनर्जी ड्रिंक्स पिलाए।