महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को चेन्नई का नया कप्तान बनाया गया है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए इसकी जानकारी दी। धोनी खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जुड़े रहेंगे। धोनी औऱ सुरेश रैना के बाद जडेजा चेन्नई की कप्तानी करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने हैं। वह 2012 से चेन्नई की टीम का हिस्सा हैं।
बता दें कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले जडेजा चेन्नई द्वारा रिटेन किए सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें चेन्नई ने 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। जबकि एमएस धोनी को टीम ने 12 करोड़ रुपये चुकाए थे।
आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला 26 मार्च को मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स औऱ कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।