ENG vs SL ODI Tri-Series 2026 में इंग्लैंड के बेन डकेट और गेंदबाज लियाम डॉसन का प्रदर्शन (इंग्लैंड के बेन डकेट ने श्रीलंका के खिलाफ 167 रन बनाए, जबकि लियाम डॉसन ने चार विकेट लेकर टीम की 55 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई।)
ENG vs SL, ODI Tri-Series 2026: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने वनडे ट्राई सीरीज के छठे मुकाबले में श्रीलंका को 55 रन से हरा दिया। गुरुवार (29 अक्टूबर) को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड के 386 रनों के जवाब में श्रीलंका टीम 45.1 ओवर में 331 रन पर ऑलआउट हो गई।
इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबजी का न्योता मिलने पर निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 386 रन बनाए। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने 167 रन की विशाल पारी खेली थी। वहीं टॉम बैंटन ने भी अच्छी लय दिखाते हुए 75 गेंदों में 74 रन बनाए और पहले विकेट के लिए डकेट के साथ 163 रन की साझेदारी निभाई।
इन दोनों के अलावा कप्तान हैरी ब्रूक ने 44 और जॉर्डन कॉक्स ने 43 रन की अहम पारियां खेली।