27 जुलाई। भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही टीम की कप्तानी छोड़ दी हो लेकिन कैप्टन ‘कूल’ अभी भी लोक्रपिय खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। धोनी के चाहने वाले दुनिया के कोने-कोने में हैं और अपने करियर की अंतिम पड़ाव पर फैंस के बीच धोनी का जलवा कायम है।
धोनी ने देश में सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी होने के मामले में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS
yougov.co.uk नाम के वेबसाइट ने एक ऑनलाइन सर्वे किया जिसमें 35 देशों से करीब 40 लाख से भी ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया और सर्वे के रिजल्ट से यह साफ हो गया कि भारत में लोकप्रियता के मामले में धोनी से बड़ा कोई क्रिकेटर नहीं है। धोनी लोकप्रियता के मामले में सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पीछे हैं।