New Chandigarh: India vs West Indies 3rd ODI (New Chandigarh: India vs West Indies 3rd ODI)
New Chandigarh: कप्तान शाई होप की 162 रनों की नाबाद पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने तीसरे वनडे मैच में भारत के खिलाफ 352 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की। शनिवार को पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से जीत हासिल की, जिसमें शाई होप ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।
रोहित शर्मा (92), ऋतुराज गायकवाड़ (57) और केएल राहुल (नाबाद 129) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 351 रन बनाए।
विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम ने 48.2 ओवरों में मुकाबला अपने नाम किया। कप्तान शाई होप ने 143 गेंदों में 3 छक्कों और 17 चौकों के साथ नाबाद 162 रन बनाए, जबकि आमिर जंगू ने 67 रन की पारी खेली। इनके अलावा, कीमो पॉल ने टीम के खाते में 44 रन जुटाए।