IND vs WI 3rd ODI Highlights: भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार (3 अक्टूबर) को न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में शाई होप (Shai Hope) ने कप्तानी पारी खेलकर वेस्टइंडीज को 5 विकेट से जीत दिलाई और भारत का सीरीज में क्लीन स्वीप करने का सपना भी तोड़ दिया।
भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 351 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की और 87 गेंदों में नाबाद 129 रन की पारी खेली।
राहुल के अलावा रोहित शर्मा ने भी अपनी फॉर्म जारी रखते हुए 85 गेंदों में 92 रन बनाए। वहीं चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे रुतुराज गायकवाड़ ने भी अच्छी लय दिखाते हुए 69 गेंदों में 57 रन बनाए थे।