Advertisement
Advertisement
Advertisement

VIDEO : ख़त्म हुआ इंतज़ार, आ गया माही के रॉकस्टार वाले अवतार का वीडियो

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। माही को अब उनके फैंस  इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 के दूसरे चरण में खेलते हुए...

Shubham Yadav
By Shubham Yadav August 20, 2021 • 17:56 PM
Cricket Image for VIDEO : ख़त्म हुआ इंतज़ार, आ गया माही के रॉकस्टार वाले अवतार का वीडियो
Cricket Image for VIDEO : ख़त्म हुआ इंतज़ार, आ गया माही के रॉकस्टार वाले अवतार का वीडियो (Image Source: Google)
Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। माही को अब उनके फैंस  इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 के दूसरे चरण में खेलते हुए देखेंगे लेकिन इस लीग से पहले माही का एक और नया लुक सोशल मीडिया पर फैंस के दिलों में आग लगा रहा है।

आईपीएल 2021 से पहले माही एक बार फिर से एक अलग लुक में नजर आ रहे हैं। शायद फैंस ने उन्हें इससे पहले ऐसे लुक में कभी नहीं देखा होगा। आईपीएल के ऑफिशियल प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने माही के इस नए लुक का एक वीडियो फैंस के साथ सांझा किया है।

Trending


स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से धोनी के रॉकस्टार वाले लुक का वीडियो शेयर करते हुए लिखा,' वीवो आईपीएल 2021 वापस आ गया है और एक बार फिर आपकी स्क्रीन पर आने के लिए तैयार है! यह जानने का समय आ गया है कि इस ब्लॉकबस्टर सीज़न का समापन कैसे होगा क्योंकि असली पिक्चर अभी बाकी है।'

अगर माही के इस वायरल लुक की बात करें तो वीडियो में धोनी एक रॉकस्टार की तरह नजर आ रहे हैं और काफी मस्ती भी कर रहे हैं। अगर आप ये वीडियो देखेंगे तो पाएंगे कि माही ने इससे पहले शायद ही कभी ऐसा एक्ट किया होगा। ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement