एलिसा हीली और बेथ मूनी का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 410 रन का लक्ष्य (Image Source: IANS)
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने कप्तान एलिसा हीली और विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी की शतकीय पारियों के दम पर होबार्ट के निंजा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में भारत को जीत के लिए 410 रन का पहाड़ सा लक्ष्य दिया है।
अपना आखिरी वनडे खेल रही एलिसा हीली ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। पारी की शुरुआत में उन्होंने समय लिया और 49 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके बाद उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी की और 79 गेंदों पर अपने वनडे करियर का 8वां शतक पूरा किया। शतक पूरा करने के बाद भी वह भारतीय गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटीं।
स्नेह राणा की गेंद पर बोल्ड होने से पहले हीली ने 98 गेंदों पर 2 छक्कों और 27 चौकों की मदद से 158 रनों की विस्फोटक पारी खेली। हीली की आखिरी पारी बेहद रोमांचक रही। इस पारी को क्रिकेट फैंस हमेशा याद रखेंगे।