अबू धाबी में फंसे जॉनी बेयरस्टो, यूके पीएम से मदद की लगाई गुहार (Image Source: IANS)
अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद मिडिल ईस्ट में सर्विस देने वाली एयरलाइंस ने फ्लाइट्स कैंसिल कर दी थीं और उनका रूट बदल दिया था। इस वजह से इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो अबू धाबी में फंसे हुए हैं। इंग्लैंड लायंस टीम के साथ बतौर कोच अबू धाबी आए जॉनी बेयरस्टो ने मदद की गुहार लगाई है।
शनिवार शाम इंग्लैंड के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने ईरान पर अपना बयान पोस्ट किया था। इसका जवाब बेयरेस्टो ने रविवार सुबह दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, "क्या आप हमें घर पहुंचा सकते हैं?"
बेयरस्टो ने अपनी फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि मौजूद चैनलों से संपर्क करने की कोशिशों का कोई जवाब नहीं मिला।