7 जुलाई (CRICKETNMORE): भारतीय वन डे औऱ टी-ट्वंटी टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज 35 साल के हो गए। 2004 में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। जिनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने एक नया मुकाम हासिल किया। जानिए मोस्ट सैक्सफुल धोनी से जुड़ी रोचक बातें....
# 1 - 31 अक्टूबर 2005 को महेंद्र सिंह धोनी ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ वन डे मुकाबले में 145 गेंदों में 183 रन की पारी खेली थी। जो दूसरी पारी में किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है। उन्होंने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा (153 रन) के रिकॉर्ड को तोड़ा था।
# 2 - धोनी ने 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था। 93 गेंदों में 148 रन की शानदार पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए थे । टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एडम गिलक्रिस्ट (57 गेंद) और पाकिस्तान के कामरान अकमल (81 गेंद) ही उनसे आगे हैं।