Advertisement
Advertisement
Advertisement

'मैं विराट से कहूंगा कि आपने Hi कहा', पाकिस्तानी फैन से रोहित शर्मा की 15 मिनट की बातचीत

पाकिस्तान के एक फैन ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में लंदन के एक रेस्तरां में जब रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव से वो मिला तो क्या बातचीत हुई।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma July 21, 2022 • 17:17 PM
Cricket Image for 'मैं विराट से कहूंगा कि आपने Hi कहा', पाकिस्तानी फैन से रोहित शर्मा की 15 मिनट की
Cricket Image for 'मैं विराट से कहूंगा कि आपने Hi कहा', पाकिस्तानी फैन से रोहित शर्मा की 15 मिनट की (Rohit Sharma fan)
Advertisement

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का इंग्लैंड का दौरा काफी शानदार रहा। टीम इंडिया ने टी20 और एकदिवसीय दोनों सीरीज में मेजबान टीम इंग्लैंड को 2-1 से हराया। इस हफ्ते की शुरुआत में, पाकिस्तान के एक फैन ने याद किया कि कैसे इंग्लैंड में उसे रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव से मिलने का मौका मिला, जब दोनों लंदन के एक रेस्तरां में खाना खाने के लिए पहुंचे थे।

रोहित और सूर्यकुमार यादव के साथ खींची फोटो: पाकिस्तानी फैन ने रोहित और सूर्यकुमार यादव के साथ वीडियो शूट किया और फोटो भी क्लिक की। paktv.tv के साथ इंटरव्यू में अहमद ने रोहित के साथ अपनी बातचीत का जिक्र किया है। अहमद ने कहा, 'मैं अपने दोस्त के साथ लंदन में था। मेरे दोस्त का जानने वाला होटल का मैनेजर है जिसने हमें डिनर पर इनवाइट किया हुआ था।'

Trending


रोहित शर्मा को देखकर नहीं हुआ यकीन: फैन ने कहा, 'मुझे तो आइडिया तक नहीं था कि हम रोहित शर्मा से मिलेंगे। हम डिनर कर रहे थे गपशप लग रहे थे। फिर अचानक होटल में एक लड़के ने हमें बताया कि रोहित शर्मा और इंडियन टीम के कुछ लोग यहां खाना खाने के लिए आ रहे हैं। हमें पहले लगा शायद मजाक कर रहे हैं या क्या बात है।'

यह भी पढ़ें: WI vs IND: श्रेयस अय्यर से मिलने के लिए लड़की ने बारिश में किया 2 घंटे इंतजार, फिर हुआ ये 

10-15 मिनट तक चली बातचीत: हमनें उनके साथ काफी अच्छा टाइम बिताया उनके साथ बातचीत की वीडियो शूट किया। कम से कम 10-15 मिनट उनके साथ बातचीत की थी। हंसी-मजाक होता रहा। वो बहुत अच्छे नेचर हैं उनके साथ अच्छा टाइम व्यतीत हुआ। उन्होंने हमारे साथ दोस्तों की तरह व्यवहार किया।

विराट कोहली को लेकर भी हुई बातचीत: फैन ने कहा, 'मैंने उन्हें बताया था कि हम पाकिस्तान से हैं। हमारे देश में आपको लोग बहुत पसंद करते हैं। मैंने रोहित को ये भी बताया था कि उनका और विराट कोहली का मैं बहुत बड़ा फैन हूं। उन्होंने बोला कि वो मेरा Hi बोल देंगे विराट को। उन्होंने मुझसे कहा कि विराट का सेशन था इस वजह से वो हमारे साथ नहीं आया।'


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement