विराट कोहली ()
जून 14, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की आक्रामकता का कायल वैसे तो पूरा देश है लेकिन शालीन स्वभाव वाली बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल भी विराट की एक खास अदा पर फिदा हो गई हैं, जिन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज का खिताब अपने नाम किया है।
दरअसल साइना नेहवाल को ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने पर कई बड़े हस्तियों से बधाई मिली जिसमें से एक नाम भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का भी है। विराट ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्वीट करते हए साइना को बधाई दी जिममे उन्होंने लिखा कि “साइना आपको ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के लिए बधाई। हमे आपकी जीत पर बहुत खुशी है।”
यहां देखें विराट कोहली का साइना नेहवाल के लिए ट्वीट-
Congratulations @NSaina
— Virat Kohli (@imVkohli) June 12, 2016
So happy for you. Onwards and Upwards always #ProudIndian