Kolkata: ICC Men’s T20 World Cup 2026: England vs Scotland (Image Source: IANS)
T20 World Cup: इंग्लैंड ने शनिवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल की। कप्तान हैरी ब्रूक ने दो जरूरी पॉइंट्स हासिल करने पर राहत जताते हुए जोफ्रा आर्चर के तेज स्पेल, नंबर 4 पर टॉम बैंटन की मैच जिताऊ पारी और शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद मिडिल-ऑर्डर के धैर्य को सराहा है।
टॉम बैंटन के नाबाद 63 और जैकब बेथेल के 32 रन की मदद से इंग्लैंड ने 10 बॉल बाकी रहते स्कॉटलैंड को पांच विकेट से हरा दिया था।
मैच के बाद कप्तान ब्रूक ने कहा, "मुझे खुशी है कि हम जीत गए। हम इससे बहुत खुश थे। उन्होंने पहले कुछ स्पेल में हमारे स्पिनर्स के खिलाफ फिर से बहुत अच्छी बैटिंग की और एक समय हमसे आगे थे, लेकिन हम मैच को वापस अपने पक्ष में रखने में कामयाब रहे।"