Advertisement
Advertisement
Advertisement

सचिन तेंदुलकर समेत क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने 'बिग बी' के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

नई दिल्ली, 12 जुलाई| कई खिलाड़ियों ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोविड-19 पॉजिटिव आने पर उनके स्वस्थ होने की कामना की है।  महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लिखा है, "ख्याल रखिए अमित जी। आपके...

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma July 12, 2020 • 14:22 PM
Sachin Tendulkar and Big B
Sachin Tendulkar and Big B (Twitter)
Advertisement

नई दिल्ली, 12 जुलाई| कई खिलाड़ियों ने बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के कोविड-19 पॉजिटिव आने पर उनके स्वस्थ होने की कामना की है। 

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लिखा है, "ख्याल रखिए अमित जी। आपके अच्छे स्वास्थ्य और जल्दी ठीक होने की कामना है।"

Trending


अमिताभ ने शनिवार रात को ट्विटर के माध्यम से कोविड-19 से संक्रमित होने की जानकारी दी थी।

हरभजन सिंह ने लिखा, "जल्दी ठीक हो जाइए सर।"

इन दोनों के अलावा भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज चेतन चौहान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

आरपी. सिंह ने लिखा, "अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और चेतन चौहान के जल्द स्वास्थ होने की कामना करता हूं।"

मोहम्मद शमी ने लिखा, "इंशाअल्लाह आप लोग बहुत जल्दी ठीक होकर जल्दी घर वापस आ जाएंगे, हम और भारत का हर एक नागरिक आपके साथ है।"

अमिताभ इस समय नानावती अस्पताल में भर्ती हैं और उनके बेटे को भी इसी अस्पताल में रखा गया है।
 


Cricket Scorecard

Advertisement
Advertisement