इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। आरसीबी के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और वो आईपीएल 2026 के शुरुआती मैच मिस करने वाले हैं। अभी तक हेजलवुड को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ़ से आधिकारिक मंज़ूरी नहीं मिली है।
इस समय हेजलवुड का रिहैब चल रहा है और इसीलिए 28 मार्च को RCB और SRH के बीच होने वाले टूर्नामेंट के पहले मैच तक उनके ठीक होने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में हेजलवुड की कमी को भर पाना आरसीबी के लिए बिल्कुल आसान नहीं होगा। हेजलवुड के बारे में अपडेट देते हुए सूत्रों ने कहा, "पिछले हफ़्ते से ज़्यादा कुछ नहीं बदला है। फ़िज़ियो से मंज़ूरी का अभी भी इंतज़ार है। रिहैब चल रहा है। हेज़लवुड शुरुआती कुछ मैचों के लिए समय पर उपलब्ध नहीं हो पाएंगे।"
आगे बोलते हुए सूत्र ने कहा, "हालांकि, उम्मीद है कि वो टूर्नामेंट में बाद में कुछ मैच ज़रूर खेलेंगे। ये सब मंज़ूरी पर निर्भर करता है। जैसे ही मंज़ूरी मिलेगी, वो भारत के लिए रवाना हो जाएंगे।"