भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव की शादी उनकी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से हो गई है लेकिन शादी के कुछ दिन बाद भी उनकी शादी के मजेदार वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुलदीप की शादी में उनके जिगरी दोस्त युजवेंद्र चहल भी शामिल हुए थे और चहल ने इस दौरान हर रस्म में हिस्सा लेते हुए काफी मस्ती भी की। हालांकि, कुलदीप की शादी में चहल की मुलाकात एक ऐसे शख्स से हो गई जिसे देखकर चहल को अपनी शादी याद आ गई।
जी हां, कुलदीप की शादी में चहल की मुलाक़ात उस होस्ट से भी हुई जो उनकी अपनी शादी में, धनश्री के साथ मौजूद था। इस होस्ट को देखते ही चहल ने मजे लेने शुरू कर दिए और हंसते हुए उन्होंने कुलदीप से कहा, "तूने गलत बंदे को बुला लिया।" उनका ये वीडियो इंटरनेट पर हर जगह फैल गया और इस समय जमकर देखा जा रहा है। आप इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं।
YUZVENDRA CHAHAL RECALLS HIS WEDDING WITH DHANASHREE
— Jeet (@JeetN25) March 16, 2026
Recently, Yuzi met a guy who was Hosting Kuldeep Yadav wedding that same guy hosted Yuzi Wedding as well
Yuzi to kuldeep : Galat banada bula liya tune pic.twitter.com/lV5Zjyw0hc
बता दें कि चहल और धनश्री फिलहाल अलग हो चुके हैं। उन्होंने 2024 में तलाक़ के लिए अर्ज़ी दी थी और उसके बाद, चहल को RJ महवश के साथ देखा गया। उन्होंने कभी ये दावा नहीं किया कि वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, उनके रिश्ते को लेकर इंटरनेट पर हर जगह अफ़वाहें फैल गईं। वो मैचों में साथ जाते थे। यहां तक कि आईपीएल के दौरान भी, महवश को चहल के मैच देखते हुए देखा गया था।