Advertisement
Chahal masti video kuldeep marriage: Cricket News & Match Updates
Advertisement
VIDEO: 'कुलदीप तूने गलत बंदा बुला लिया', होस्ट को देखकर चहल को याद आ गई अपनी शादी
भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव की शादी उनकी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से हो गई है लेकिन शादी के कुछ दिन बाद भी उनकी शादी के मजेदार वीडियो वायरल हो रहे हैं। कुलदीप की शादी में उनके जिगरी दोस्त युजवेंद्र चहल भी शामिल हुए थे और चहल ने इस दौरान हर रस्म में हिस्सा लेते हुए काफी मस्ती भी की। हालांकि, कुलदीप की शादी में चहल की मुलाकात एक ऐसे शख्स से हो गई जिसे देखकर चहल को अपनी शादी याद आ गई।
जी हां, कुलदीप की शादी में चहल की मुलाक़ात उस होस्ट से भी हुई जो उनकी अपनी शादी में, धनश्री के साथ मौजूद था। इस होस्ट को देखते ही चहल ने मजे लेने शुरू कर दिए और हंसते हुए उन्होंने कुलदीप से कहा, "तूने गलत बंदे को बुला लिया।" उनका ये वीडियो इंटरनेट पर हर जगह फैल गया और इस समय जमकर देखा जा रहा है। आप इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Chahal masti video kuldeep marriage - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement