श्रीलंका बनाम भारत ()
8 जून, ओवल (CRICKETNMORE)। श्रीलंका ने कमाल करते हुए भारत को 7 विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने केवल 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। पूरा स्कोरकार्ड हिन्दी में
श्रीलंका के लिए दनुष्का गुनथिलका ने 76, कुसल मेंडिस 89 और कुशल परेरा ने 47 रन बनाए। इसके अलावा एंजेलो मैथ्यूस 52 और असेला गुणरत्ने 34 ने मिलकर श्रीलंका को मैच जीताने में खास भूमिका निभाई। भारत के तरफ से कोई भी गेंदबाज कुछ कमाल नहीं कर पाया और भुवी को 1 विकेट मिला। श्रीलंका के 2 खिलाड़ी रन आउट हुए। आपको बता दें कि श्रीलंका का पहला विकेट केवल 11 रन पर गिर गए थे लेकिन उसके बाद दनुष्का गुनथिलका औऱ कुसल मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 159 की पार्टनरशिप कर भारत को मैच से बाहर कर दिया।
PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप