क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 2026 के आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी महिला टीम (प्रोटियाज) के कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव किए हैं। बोर्ड ने बैटिंग कोच बाकिर अब्राहम्स, फील्डिंग कोच बोंगानी नडाबा और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच जेन वेबस्टर को टीम से अलग करने का फैसला लिया है।
सीएसए ने बताया कि इन तीनों कोचों के कॉन्ट्रैक्ट जल्द खत्म होने वाले हैं और 2025/26 सीजन के बाद उन्हें आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। यह फैसला टीम में नए बदलाव और नई सोच लाने के लिए लिया गया है। महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होना है और खिताबी मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाना है। विश्व कप की मेजबानी इस बार इंग्लैंड करता हुआ नजर आएगा। इससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम भारत के खिलाफ 17 से 27 अप्रैल तक पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसके लिए 15 खिलाड़ियों की टीम भी घोषित कर दी गई है।