Haris Rauf And Will Jacks Fight Video: शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) की कैप्टेंसी वाली पाकिस्तान ने ODI Tri-Series के चौथे मुकाबले में इंग्लैंड को बेहद ही रोमांचक अंदाज में 1 विकेट से हराया। इसी बीच मैदान पर बवाल भी देखने को मिला। पाकिस्तानी खिलाड़ी हारिस रऊफ (Haris Rauf) ने विल जैक्स (Will Jacks) से लड़ाई की।
ये घटना पाकिस्तान की पारी के 46वें ओवर में घटी। इंग्लैंड के लिए सैम करन गेंदबाज़ी कर रहे थे। उन्होंने आखिरी गेंद एक बाउंसर फेंका जो कि शादाब के सिर के ऊपर से निकल गया। यहां पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लगा कि अंपायर इसे वाइड बॉल देंगे और उन्हें एक अतिरिक्त रन मिल जाएगा। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं।
अंपायर के फैसले से शादाब खान निराश थे और हारिस रऊफ ने तो अपना आपा ही खो दिया। वो बेहद गुस्सा हो गए और उन्होंने विल जैक्स से लड़ाई करने शुरू कर दी। हारिस ने इंग्लिश खिलाड़ी को पहले बैट दिखाया और फिर वो उनकी तरफ दौड़े। यहां अंपायर और जो रूट ने मिलकर बीच बवाल किया। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।